फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on SP MLA who announced reward for slapping to officer

कार्रवाई: 'अफसर को थप्पड़ मारो, दूंगा एक लाख रुपये' एलान करने वाले सपा विधायक पर केस दर्ज

Wed, 18 Aug 2021 10:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 10:09 AM IST
सार

बिठूर इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रशांत दुबे की तहरीर पर विधायक पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो आदि वादी ने उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Report on SP MLA who announced reward for slapping to officer
अमिताभ वाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने मंगलवार को बिठूर थाने में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विधायक ने परियोजना निदेशक को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था और घर पर हमला करने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसका वीडियो उनके फेसबुक पर भी है। पुलिस ने विधायक पर अपशब्द कहने और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक अमिताभ ने बिठूर स्थित अपनी फैक्टरी में धरना प्रदर्शन किया था। जीटी रोड चौड़ीकरण में उनकी फैक्टरी भी जद में आ रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मुआवजा देने में नियमों का पालन नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान विधायक ने कहा था कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे को जो भी थप्पड़ मारेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं आगे बोला था कि अब अगला हमला प्रशांत दुबे के घर पर होगा। बिठूर इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रशांत दुबे की तहरीर पर विधायक पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो आदि वादी ने उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर जांच की जा रही है। 

वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि मंधना जीटी रोड पर ध्वस्तीकरण का काम इंजीनियर के न आने से रुक गया है। चौड़ीकरण का काम जारी है। इंजीनियर के आने और पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

 

दमन मंजूर नहीं, लड़ाई जारी रहेगी
बिटूर थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में विधायक अमिताभ वाजपेयी का कहना है कि बिना नोटिस और मुआवजा के उनकी फैक्टरी की बाउंड्री तोड़ दी गई और सुनी-सुनाई बात पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। यह दमनकारी नीति है।

हमने तो अपने लोगों से बात की थी। एनएचएआई के किसी शख्स से तो बात की ही नहीं। पीड़ित भी मैं ही हूं और मुकदमा ही मुझ पर दर्ज किया गया। इस दमन को स्वीकार नहीं करेंगे। बेईमान अधिकारियों से लड़ाई लड़ते रहेंगे।

विधानसभा पहुंचा मामला
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की फैक्टरी व ढाबे को बिना किसी पूर्व सूचना के गिराए जाने का मामला विधानसभा पहुंचा। विशेष सचिव अशोक कुमार ने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है। अमिताभ बाजपेई ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान अपनी फैक्टरी को बिना पूर्व सूचना के गिराए जाने के मामले को लेकर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed