फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on handicapped and his friends for molesting a girl student

Kanpur News: छात्रा से छेड़छाड़ में दिव्यांग और साथियों पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Report on handicapped and his friends for molesting a girl student
कानपुर। सचेंडी थाने में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मां ने शनिवार को दिव्यांग और उसके चार-पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दिव्यांग अपने गांव से लगभग 50 लोगों को लेकर भीमसेन चौकी पहुंच गया। वह अभद्रता करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा।
विज्ञापन


सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय इंटर की छात्रा से बुधवार को दिव्यांग महेंद्र ने छेड़छाड़ की थी। अपनी ट्राई साइकिल में बैठकर फौजी की वर्दी पहन कर तमंचे से धमकाया था। इस पर राहगीरों ने पकड़कर आधा सर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत कर मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जानकारी पर महेंद्र ने सचेंडी थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। थाना समाधान दिवस होने पर शनिवार को डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी सचेंडी थाने पहुंचे तो नाबालिग की मां ने उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। इस पर गज्जापुरवा निवासी दिव्यांग महेंद्र, राहुल ठाकुर व तीन से चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसीपी पनकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed