फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on eight including two named in firing and fighting in guest house

Kanpur News: गेस्ट हाउस में फायरिंग व मारपीट में दो नामजद समेत आठ पर रिपोर्ट

Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Report on eight including two named in firing and fighting in guest house
रूरा। कस्बे के साई मंडप गेस्ट हाउस में तिलक समारोह के दौरान मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत आठ पर बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस संचालक के पुत्र मयंक को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

तिगांई निवासी चंद्रप्रकाश के बेटे वैभव का गुरुवार रात तिलक था। गेस्ट हाउस से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 11 बजे के करीब रिश्तेदार वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच वैभव के चाचा अहिरानी निवासी कैलाश नारायण व कानपुर पनकी के एक रिश्तेदार बाहर आए तो उनकी बाइक गायब मिली। बाइक चोरी हो जाने की बात पर गेस्ट हाउस के कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गेस्ट हाउस संचालक का बेटा मयंक भी जा पहुंचा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद के साथ मारपीट शुरू हो गई। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घायल हुए मयंक के पास से एक पिस्टल बरामद की। वैभव व उसके रिश्तेदारों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की बात कही। वैभव का आरोप है कि सीसीटीवी दिखाने की बात पर गेस्ट हाउस संचालक ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मारपीट कर दहशत फैलाई, कई राउंड फायरिंग की। भगदड़ के दौरान दो सोने की चेन गिर गई। इधर देर रात तक लोग थाने में जमे रहे। घायलों को रात में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि वैभव की तहरीर पर गेस्ट हाउस संचालक विश्ववीर, उनके पुत्र मयंक समेत छह अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मयंक को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। मयंक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed