{"_id":"5ffc4ccc8ebc3e33f77a2a8f","slug":"report-on-constable-and-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सिपाही पर उत्पीड़न व भाई पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सिपाही पर उत्पीड़न व भाई पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, ये है पूरा मामला
Mon, 11 Jan 2021 06:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली जनपद में तैनात सिपाही, उसकी मां व बहन पर शिक्षक पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दो देवरों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार रात एसपी से मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका है।
रविवार को वह मायके पक्ष के लोगों के साथ एसपी आनंद कुलकर्णी से मिलने पहुंची। उसने बताया कि 8 मार्च 2000 को उसकी शादी हुई थी। पति सदाकत हुसैन इस समय रायबरेली जिला में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उसके चार बेटियां हैं।
बेटा न होने से ससुरालीजन चारों बेटियों की परवरिश के लिए मायके से रुपये लेकर आने की मांग करने लगे। उसके विरोध करने व मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। 9 जनवरी को उसका पति रायबरेली से घर आया। सास, ननद व देवरों के भड़काने पर पति ने उसके व बेटियों के साथ गालीगलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
विरोध करने पर पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दो देवरों ने बेटियों से छेड़छाड़ की। एसपी के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने तहरीर के आधार पर रायबरेली में तैनात पीड़िता के पति सिपाही सदाकत हुसैन, सास सीमा रिजवी, देवर तारिक हुसैन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज व दो देवरों में शबाहत हुसैन व तारिक हुसैन पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि मामला आपसी पारिवारिक विवाद का लग रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।