{"_id":"68617d1bf98f1cf23c095272","slug":"report-on-car-driver-in-case-of-death-of-soldier-etawa-news-c-216-1-etw1005-127411-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सैन्यकर्मी की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सैन्यकर्मी की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों पुलिस ने शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सीओ चकरनगर रामदमन सिंह ने बताया कि कार चालक अमित सरैया वार्ड नंबर 25 आंबेडकर नगर भिंड के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के पेहुली गांव निवासी शिवम दोहरे की बरात विठौली थाना के गांव बिड़ौरी जा रही थी।
बरात में शिवम के जीजा व सीआरपीएफ जवान सत्यप्रकाश निवासी पांढरी, चचेरा भाई भीरु एवं साढ़ू सुरजीत शामिल होने जा रहे थे। भीरू ने पुलिस को बताया कि पिपरौली गढ़िया गांव के पास रास्ता पूछने पर कार चालक ने खुन्नस में आकर बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में सत्यप्रकाश की मौत हो गई थी।