फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on 14 including Congress District President in burning effigy of Home Minister

हरदोई: गृह मंत्री का पुतला फूंकने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 14 पर रिपोर्ट

Tue, 17 Dec 2019 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Report on 14 including Congress District President in burning effigy of Home Minister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
धारा 144 लागू होने के बावजूद हरदोई जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंकना कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह व 12 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नघेटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंका था। भारत सरकार की नीतियों का विरोध भी किया था।
विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार को रेलवेगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। इसमें बताया कि चौकी प्रभारी रेलवेगंज सोमवार दोपहर लगभग दो बजे जिंदपीर चौराहे पर गश्त के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर कुछ लोगों के एकत्र होने और गृह मंत्री का पुतला फूंके जाने की सूचना मिली। शहर कोतवाली शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने और शांति व सौहार्र्द बिगाड़ने के उद्देश्य से पुतला फूंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed