फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report of violation of code of conduct on SP leader close to Akhilesh, who commented on MP during the conferen

Kannauj: अखिलेश के करीबी सपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट, सम्मेलन के दौरान सांसद पर की थी टिप्पणी

Wed, 03 Apr 2024 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

Kannauj News: सर्विलांस टीम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद सदर विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने भी सपा नेता मनोज दीक्षित के बयान का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Report of violation of code of conduct on SP leader close to Akhilesh, who commented on MP during the conferen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के सपा कार्यालय में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर की गई टिप्पणी का संज्ञान लेकर अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वीडियो सर्विलांस टीम ने इस मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी व सदर एसडीएम अविनाश गौतम ने बताया कि मंगलवार को सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो सामने आया है। इसमें सपा नेता मनोज दीक्षित की ओर से सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी आचार संहिता के दायरे का उल्लंघन है। इसी आधार पर सर्विलांस टीम ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असीम अरुण ने भी की शिकायत, अखिलेश की भूमिका पर भी सवाल
सर्विलांस टीम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद सदर विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने भी सपा नेता मनोज दीक्षित के बयान का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बयान की आलोचना भी नहीं की
तहरीर में कहा है कि सांसद को धमकी देने के साथ ही एक जाति के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें अखिलेश यादव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। बयान के समय वो मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इस बयान की आलोचना भी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed