फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of not even retired judge

रिटायर्ड जज की भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report of not even retired judge
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक रिटायर्ड जज से 12 हजार रुपये की ठगी के मामले में 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है वहीं, रिटायर्ड जज का कहना है कि थाने में तहरीर दे चुके हैं। जज ने पेमेंट के लिए एक सिपाही का गूगल पे नंबर दिया था। ठगी करने वाले ने सेल्समैन के नंबर पर गालियां लिखकर मैसेज किया है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा स्थित निवेदिता पेट्रोल पंप संचालक रिटायर्ड जज ध्रुवराज के फोन पर सोमवार शाम 5 बजे किसी अज्ञात का फोन आया। उसने नागालैंड से ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा नाम बताया। दो डंपर में 24 हजार कर डीजल डालने व चालकों को छह हजार नकद देने के लिए कहा। साथ ही उसने जज से गूगल पे नंबर मांगा, ताकि वह रुपये ट्रांसफर कर दे। उसकी बात पर भरोसा कर जज ने खुद गूगल पे न चलाने का हवाला दिया लेकिन उन्होंने पास में तैनात यूपी 112 वैन के सिपाही अब्दुल समद से बात की। वह तैयार हो गए तो उसे सिपाही का नंबर भेजा। इसमें 30 हजार रुपये डालने के कुछ ही देर बार शातिर ने 42 हजार निकाल लिए। इसमें 12 हजार रुपये सिपाही के खाते से उड़ा दिए। फोन करने पर उसका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन

ठगी का एहसास होने पर मामले में रिटायर्ड जज ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिटायर्ड जज को ही पुलिस झूठा साबित करने लगी। इंस्पेक्टर गंगा सिंह यादव ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed