फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Report of molestation and harassment filed against five including SP leader in Hamirpur

हमीरपुर में छेड़खानी और उत्पीड़न का मामला: सपा नेता सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट, बोले- मुझे फंसाने की साजिश

Tue, 20 Dec 2022 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर कस्बे की एक शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने सपा नेता सहित पांच लोगों पर छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं, आरोपी सपा नेता ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Report of molestation and harassment filed against five including SP leader in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर कस्बा निवासी पीड़ित एक शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी व दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी सपा नेता ने अपने को निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

कस्बे की एक प्राइवेट विद्यालय की शिक्षिका ने पिछले दिन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसको स्कूल आते जाते समय कस्बा निवासी अनिल शिवहरे अश्लील हरकतें करता है। साथ ही हमबिस्तर होने का दबाव बनाता है। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर कस्बा निवासी सपा व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज उर्फ श्यामू शिवहरे, सुनील शिवहरे, ज्ञानवती, नेहा शिवहरे ने उसके घर आकर शिकायत वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर जांच करते हुए जान माल की धमकी देने, छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज करके विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होते ही सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। सपा नेता पंकज उर्फ श्यामू शिवहरे का कहना है, कि वह पीड़िता को नहीं पहचानते हैं। न ही कभी उसके घर गए हैं। उन्हें साजिश के तहत मुकदमें का हिस्सा बनाया गया है। वह पूरी तरह से निर्दोष हैं।

घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
वहीं, भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी।

इसी दौरान गांव निवासी मुखिया उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed