फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of misdeed with girl filed against Prakhar Ji Maharaj in kanpur

यूपी: प्रखर जी महाराज के खिलाफ युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, मां बोली- एकांत कमरे में दीक्षा देने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी

Wed, 06 Apr 2022 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Apr 2022 07:21 PM IST
सार

कानपुर में निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उनपर युवती से दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
Report of misdeed with girl filed against Prakhar Ji Maharaj in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवई नगर की युवती से दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में पुलिस ने निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की मां ने सोमवार को इस संबंध में आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की थी।

विज्ञापन


उनके निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि 2020 फरवरी में निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज विशेष धार्मिक कार्यक्रम के लिए कानपुर प्रवास पर थे। इस कार्यक्रम के आमंत्रण पर वह अपने पति व बेंगलुरु से पढ़ कर आई बेटी के साथ पहुंची थीं। आरोप है कि महाराज ने उनकी बेटी को बदनीयती से अपने पास बुलाया और एकांत कमरे में दीक्षा देने के बहाने उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

काफी देर बाद बेटी बाहर आई तो उसने आपबीती सुनाई और किसी से कुछ कहने पर माता-पिता की हत्या कराने की धमकी दी। इस पर दंपती डर कर बेटी को वहीं छोड़ कर चले आए। बाद में उन्हें पता चला कि महाराज जी उनकी बेटी को अपने साथ हरिद्वार शंकराचार्य मार्ग स्थित भूपत वाला विश्वनाथ आश्रम ले गए। उत्तराखंड प्रशासन से मदद मांगी तो बेटी की मानसिक स्थिति शून्य होने की जानकारी मिली। कई बार बेटी को वापस करने की याचना की, लेकिन प्रखर महाराज के गुर्गों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया।

प्रखर जी महाराज ने आरोपों को बताया निराधार
इस संबंध में प्रखर जी महाराज का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए पूर्व में भी स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने जांच के बाद एफआर लगा दी थी। उन्होंने कहा कि युवती अपनी मर्जी से फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed