फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of embezzling Rs 5 lakh on three including the president of Electronic Press Club

Kanpur News: इलेक्ट्राॅनिक प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत तीन पर पांच लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट

Fri, 11 Jul 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Report of embezzling Rs 5 lakh on three including the president of Electronic Press Club
कानपुर। चमनगंज पुलिस ने बुधवार को इलेक्ट्राॅनिक प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत तीन पर पांच लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि फ्लैट दिलाने के नाम पर आरोपी ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

अनवरगंज के दलेलपुरवा निवासी मो. वसीम के अनुसार फ्लैट को लेकर उनकी मुलाकात कुली बाजार निवासी हाफिज मो. राशिद से हुई। उन्होंने इलेक्ट्रानिक प्रेस क्लब के अध्यक्ष फिरोज उर्फ रानू और उनकी पत्नी कहकशां से मुलाकात करवाई। फिरोज ने बताया कि उनकी पहचान प्रापर्टी का काम करने वाले लोगों से है।
विज्ञापन

बाद में चमनगंज स्थित एक फ्लैट का 17 लाख रुपये में सौदा हुआ। उन्होंने अगस्त 2023 में पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से एडवांस दिए। समय बीतने के बावजूद फ्लैट पर कब्जा न मिलने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगे। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed