फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of cow slaughter turned out to be false upon investigation.

Kanpur News: गोकशी की सूचना, जांच में फर्जी निकली

Thu, 11 Jun 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Report of cow slaughter turned out to be false upon investigation.
कानपुर। रावतपुर में एक युवक ने एक पशु शव विच्छेदन केंद्र की आड़ में गोकशी का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। यूपी-112 पुलिस के अलावा थाने की पुलिस पहुंची। जांच में पता चला कि वर्षों पुरानी टेनरी में मृत जानवरों का विच्छेदन किया जाता है। वहीं, जिस मवेशी को काटने का आरोप था उसकी बीमारी से मौत हुई थी। इसके बाद उसे शव विच्छेदन केंद्र लाया गया था। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मसवानपुर के शिवनगर बस्ती में सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त टेंडरी नाम से पशु शव विच्छेदन केंद्र चलाया जाता है। संचालक मोहन लाल गौतम हैं। बुधवार शाम बस्ती के ही दीपक मिश्रा नाम के युवक ने केंद्र में गोकशी की सूचना दी थी। जांच में सूचना गलत पाई गई। लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed