फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of assault on five people including SP state secretaryReport of assault on five people including SP state secretary

Kanpur News: सपा प्रदेश सचिव सहित पांच पर मारपीट की रिपोर्ट

Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Report of assault on five people including SP state secretaryReport of assault on five people including SP state secretary
मूसानगर। थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सपा के प्रदेश सचिव व परिजन ने बहू ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के पिता ने अपने प्रदेश सचिव सहित पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी नसीरुद्दीन अहमद वर्तमान में समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव हैं। इससे वह दो बार ग्राम प्रधान व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रविवार शाम को डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी निवासी समधी इलाही बख्श ने उनके खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तरजुम निशा उर्फ भूरी की शादी नसीरुद्दीन के बेटे अनवार अहमद के साथ की थी। शनिवार को बेटी के साथ उसके पति अनवार, ससुर नसीरुद्दीन, सास वहीदन, अल्ताफ व अंसार ने मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनसे इसकी शिकायत रात में ही डायल 112 पर भी की थी। वहीं सपा प्रदेश सचिव ने नसीरुद्दीन ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनको व परिजन को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मूसानगर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में नसीरुद्दीन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed