{"_id":"63563bb495ca2c13fb178977","slug":"report-filed-on-two-who-attacked-the-youth-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: युवक पर जानलेवा हमले का मामला, दो पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: युवक पर जानलेवा हमले का मामला, दो पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
Mon, 24 Oct 2022 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:50 PM IST
सार
यमुना घाट मोहल्ले में युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यालय के यमुना घाट मोहल्ले में शनिवार को बाइक से जा रहे गौरादेवी मोहल्ला निवासी गुलजार अहमद (28) व उसके साथियों पर नीशू गुप्ता व उनके साथी रोशन साहू ने डंडों से मारपीट की थी।
विज्ञापन
इससे गुलजार का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई है। घायल की मां नूर बीबी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीशू गुप्ता व साथी रोशन साहू के खिलाफ प्राणघातक हमला करने व अभद्रता करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि युवक से मारपीट का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया और इंटरनेट मीडिया में उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन