{"_id":"5f2302fc07d7c96f023acc5f","slug":"report-filed-for-making-indecent-remarks-on-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, आईटी सेल को लगाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, आईटी सेल को लगाया गया
Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग सक्रिय हैं। गुरुवार को इस कार्यक्रम को राष्ट्रपति से कराने को लेकर टिप्पणी की गई है।
इसकी जानकारी पर भाजपा नेता ने टिप्पणी करने वाले पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक ने लिखा कि आखिर मंदिर का उद्घाटन और शिलापूजन महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कराने में क्या हर्ज था?
इस टिप्पणी के बाद मनोज वर्मा ने राष्ट्रपति और आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पूरे मामले की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे को दी गई। बृहस्पतिवार को मनोज वर्मा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मनोज वर्मा की तलाश की जा रही है। आईटी टीम लगी है। यह भी संभव है कि किसी युवक ने फर्जी आईडी बनाकर यह काम किया हो। जानकारी के बाद असली आरोपी को पकड़ा जाएगा।