फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against showroom owner and manager for embezzling Rs 2 lakh from Thar bookings

Kanpur News: थार की बुकिंग के दो लाख हड़पने में शोरूम मालिक व मैनेजर पर रिपोर्ट

Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against showroom owner and manager for embezzling Rs 2 lakh from Thar bookings
कानपुर। थार की बुकिंग के ग्राहक की ओर से दिए गए दो लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने शोरूम मालिक व मैनेजर के खिलाफ रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

झकरकटी निवासी अनिकेत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की दोपहर 3:45 बजे वह जीटी रोड में आचार्यनगर स्थित एक शोरूम पहुंचे। वहां उन्होंने डीजल महिंद्रा थार देखी। कर्मचारियों ने 21,000 रुपये देकर बुकिंग कराने के लिए कहा। आरोप है कि थार की डिलीवरी एक नवंबर को कराने के लिए दो लाख शोरूम के कैश काउंटर पर जमा कर दिए। चार जुलाई को कैश काउंटर से रसीद ली।
विज्ञापन

आरोप है कि जब गाड़ी की जानकारी लेने 29 सितंबर को गए तो कोई रुपये न जमा होने की जानकारी दी गई। बताया कि उन्हें जो रसीद दी गई वो भी नकली है। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज के अनुसार शोरूम के मालिक मनीष गुप्ता और मैनेजर शैलेंद्र मिश्रा के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed