फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against Agarwal Brothers, license of two firms cancelled

Kanpur News: अग्रवाल ब्रदर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो फर्मों का लाइसेंस निरस्त

Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Agarwal Brothers, license of two firms cancelled
कानपुर। नशीली दवाओं का कारोबार करने को लेकर ड्रग विभाग ने अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक विनोद अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स फर्म व कोपरगंज स्थित गोदाम में छापे में नशीली, एक्सपायरी दवाओं के साथ ही क्रय-विक्रय को लेकर कई अनियमितताएं मिलीं थीं। गुरुवार को कलक्टरगंज थाना में ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल के बयान भी दर्ज किए गए। इसके अलावा दो फर्मों का लाइसेंस निरस्त किया गया है।



इधर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर कानपुर देहात अजय कुमार संतोषी व औरैया से ज्योत्सना आनंद ने बिरहाना रोड स्थित कुमार मेडिकोज पर छापा मारकर यहां काफी मात्रा में कोडीन के सिरप व ट्रॉमाडॉल की टैबलेट मिलीं। इन दवाओं को सीज कर दिया गया और इनके खरीदने व बेचने पर मेडिकल स्टोर में रोक लगा दी गई। 10 दिन में लेखाजोखा न देने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कुमार मेडिकोज में अग्रवाल ब्रदर्स के यहां से ही खरीदारी की गई थी। टीम की तैनाती लखनऊ से ही की गई थी। सहायक आयुक्त (औषधि) दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि एक टीम ने बिरहाना रोड में छापा मारा है। इसके अलावा कोपरगंज स्थित मसाइको फर्म और महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकोज का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। दोनों ही जगह पर नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा था। जल्द ही मसाइको के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed