फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report: Allegations of illegal transactions involving three opened bank accounts.

Kanpur News: तीन बैंक खाते खुलवाकर अवैध लेनदेन का आरोप, रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Report: Allegations of illegal transactions involving three opened bank accounts.
कानपुर। चकेरी के रामपुरम फेज-1 निवासी चंद्रशेखर श्रीवास्तव और उनके बेटे दुर्गेश श्रीवास्तव समाचार पत्र वितरक हैं। चंद्रशेखर के मुताबिक बेटे दुर्गेश के दोस्त अंकुर तिवारी और उसके मामा कर्मेंद्र तिवारी ने अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन दिलवाने की बात कही। झांसे में आकर पीड़ित ने अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड समेत जरूरी दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अंकुर और उसके मामा कर्मेंद्र तिवारी ने इंडियन बैंक, केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में तीन अलग-अलग खाते खुलवाए। तीनों बैंक की पासबुक और एटीएम अपने पास ही रख लिए थे। इधर, 29 जुलाई 2026 को रेलबाजार पुलिस ने अवैध लेनदेन के बारे में पूछताछ के लिए दुर्गेश को थाने बुलाया। जहां उन्होंने फेथफुलगंज स्थित इंडियन बैंक से के खाते से 10, 83,916 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने की बात कही। दुर्गेश का आरोप है कि अंकुर और कर्मेंद्र ने उनके खाते का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया। चकेरी पुलिस के सुनवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed