{"_id":"bed4a3a99485bf41928b00276b2fe918","slug":"report-aganist-villagers-by-electicity-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के मुकदमा करने पर ग्रामीण भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के मुकदमा करने पर ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
कसबे के उसरी गांव में कुछ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर फर्जी तरीके से
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया है। जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप
सिंह ने अभियंता बिजली विभाग से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों जेई की ओर से उसरी ग्राम में छापा मारकर अवैध रूप से बिजली प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
बिजली विभाग ने शिवशंकर के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घर में बिजली नहीं है। शिव सिंह, सोनू के बिजली कनेक्शन नहीं है। छोटे खां पर गलत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चंद्रप्रकाश शर्मा ने बिजली चोरी नहीं की है। जिला पंचायत सदस्य ने अवर अभियंता राहुल अवस्थी से गहराई से जांच किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर अवर अभियंता राहुल अवस्थी कहना है कि प्रत्येक घर की जांच की गई है। रिपोर्ट में शामिल कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है। जो बिजली का अवैध रूप से रूप प्रयोग न कर रहा हो। बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करने वालों पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया है।