फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Replace defective engine or car price Return

खराब इंजन बदलें या कार की कीमत लौटाएं

Sun, 07 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Replace defective engine or car price Return

जिला उपभोक्ता फोरम ने एक फैसला सुनाते हुए टाटा मोटर्स कंपनी और सेल्स कंपनी को कार का खराब इंजन बदलने या कार की कीमत वापस करने को कहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने का आदेश दिया है। पीडब्लूडी कालोनी शास्त्रीनगर निवासी कमलेश श्रीवास्तव ने वृंदावन शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कालपी रोड, महेंद्रा एंड महेंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड दि माल और रीजनल मैनेजर टाटा मोटर्स गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ 26 नवंबर 2012 को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसमें कहा था कि उसने एक टाटा मोटर कार वृंदावन शेल्टर्स से खरीदी थी। विक्रेता ने कार महेंद्रा एंड महेंद्रा फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराई थी। मोटर कार की कीमत एक लाख 65 हजार 809 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली किस्त 30 हजार और दूसरी किस्त 31 हजार 200 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। इस कार का इंजन खराब था। थोड़ी सी कार चलाने पर इंजन गरम हो जाता था और कार रुक जाती थी।

कई बार मरम्मत कराने और टोचअप कराकर ले जाने में उनके 12 हजार दो सौ रुपये खर्च हुए। फोरम की अस्थायी अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष उमेश चंद्र, सदस्य मुशीर अहमद और सुधा यादव ने 28 जनवरी को फैसला सुनाया कि 1500 किमी चलने के दौरान कार दस बार से ज्यादा सर्विस सेंटर जा चुकी है। यह कार ठीक न होने का प्रमाण है।

इसलिए खराब इंजन रिप्लेस किया जाए। यह न करने पर कार की कीमत मुकदमा दर्ज करने की तारीख तक नौ प्रतिशत ब्याज के साथ वापस की जाए।

‘तीन से पांच साल पुराने मुकदमे सात दिन में निपटें’
कानपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा है कि तीन से पांच साल के लंबित पुराने मुकदमों का निस्तारण सात दिन में कर लिया जाए। अगर निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं तो कारणों की सूची बनाई जाए। शिकायतों की फीडिंग न होने पर घाटमपुर तहसीलदार को चेतावनी दी है।


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में नजूल की जमीनों के बारे में एक संपूर्ण सूची तैयार की जाए। इसमें यह जानकारी दी जाए कि कितनों में अवैध कब्जे हैं और कितनों में कब्जा लेने की कार्यवाही चल रही है। बड़े बकाएदारों पर आरसी जारी करते हुए सौ प्रतिशत वसूली की जाए।

राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अमीनों पर कार्रवाई की जाए। उनके खाते भी सीज किए जाएं। आम आदमी बीमा योजना में पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी कम पात्रों को ही लाभ मिल रहा है। बैठक में एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, सभी उप जिलाधिकारी और अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed