फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Repair work begins on the crack in the overbridge.

Kanpur News: ओवरब्रिज में आई दरार में मरम्मत का काम शुरू

Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the crack in the overbridge.
कानपुर देहात/सिकंदरा। कई दिन से हुई लगातार बारिश से कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा के पास साकिन बुजुर्ग में बने ओवरब्रिज में आई दरार की मरम्मत का काम रविवार को शुरू किया गया। हालांकि अभी दरार में फौरी तौर पर कंक्रीट को भरा गया है जिससे उसमें बारिश होने के दौरान और पानी न जा सके। जांच के बाद आगे का काम होगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज में शनिवार शाम पांच बजे दरार आने से सड़क धंस गई थी। करीब 100 मीटर लंबाई और छह इंच चौड़ी दरार आने से ओवरब्रिज से कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों आवागमन रोक दिया गया है। इन वाहनों को पुल के बगल में बनी सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है। रविवार को एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंच दरार में कंक्रीट भरने का काम किया। विभाग के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल दरार को कंक्रीट से बंद किया गया है, जिससे उसमें बारिश होने के दौरान और पानी न जा सके। अगर मौसम साफ रहता है, तो काम शुरू किया जाएगा, जिसे पूरा करने में 15 से 20 दिन लगेंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई के एचआर मैनेजर राकेश पाठक ने बताया कि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव व स्थायी निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए फिलहाल रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाहनों को ओवरब्रिज सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो रिपेयरिंग का काम समय रहते पूरा कर लिया जाएगा और मुख्य मार्ग पर आवागमन को पूरी तरह से सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
ओवरब्रिज के दोनों छोर पर की गई बैरिकेडिंग, वाहनों पर रोक
ओवरब्रिज में दरार आने के बाद कानपुर की तरफ से आने वाली लेन के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मरम्मत का काम पूरा होने तक यहां से गुजरने वाले वाहनों को करीब 700 मीटर लंबे सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। जानकारों को कहना है कि माल वाहक वाहनों की आवाजाही के दौरान यदि सड़क अधिक धंसी तो वाहन के पलटने या फिर अनियंत्रित होकर पुल से गिरने की आशंका बनी रहेगी।

...................
बयान....
ओवरब्रिज में आई दरार को अभी फिलहाल कंक्रीट से भरने के साथ तिरपाल से ढक दिया गया है, जिससे उसमें और पानी न जा सके। मौसम के अनुकूल होते ही दरार आने वाले स्थान के पैनल को तोड़कर दोबारा से तैयार किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर सर्विस रोड से रूट को डायवर्ट किया गया है। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed