फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Renovation of crematorium begins in Shuklaganj, Tikunia Park will also be beautified

Shuklaganj: श्मशान घाट का जीर्णोद्धार शुरू, तिकुनिया पॉर्क का भी होगा सुंदरीकरण, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 09 Dec 2022 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

नगर पालिका, गंगाघाट ने श्मशान घाट का जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया है। वहीं, तिकुनिया पॉर्क का भी पालिका ने सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Renovation of crematorium begins in Shuklaganj, Tikunia Park will also be beautified
श्मशान घाट पर जीर्णोद्धार के लिए कराई गई खुदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में पश्चिमी गंगा घाट के मिश्रा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट का जीर्णोद्धार नगर पालिका गंगा घाट में शुरू करा दिया है। 40 लाख की लागत से बनने वाले श्मशान घाट के लिए खुदाई का काम चालू हो गया है। वहीं, तिकुनिया पॉर्क में 10 लाख की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने आने वालों के लिए एक प्रार्थना सभा के अलावा अस्थियों का कलेक्शन सेंटर भी होगा। वहीं, तिकुनिया पॉर्क में फव्वारे लगाने के साथ ही पौधरोपण और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका गंगाघाट ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि श्मशान घाट पर दूरदराज से अंतिम संस्कार कराने के लिए लोगों का आना होता है। यहां पर टीन सेट सहित चबूतरे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जानकारी होने पर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराया गया, जिसमें 40 लाख की लागत से इसका जीर्णोद्धार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट पर शवों को स्नान कराने के लिए स्नानघर, अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को रखने के लिए एक कलेक्शन सेंटर, छांव के लिए टीन शेड लगाए जाएंगे। साथ ही चबूतरों के निर्माण के अलावा चारों और बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य भी होगा।

इसके अलावा, प्रार्थना सभा के साथ ही रोशनी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, नवीन गंगापुल ढाल स्थित तिकुनिया पॉर्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, पौधरोपण, फव्वारा, हाई मास्क लाइट के अलावा सुंदरीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed