फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   religious education study together

दीनी तालीम और सीबीएसई की पढ़ाई होगी एक साथ 

Sat, 17 Sep 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
religious education study together
मदरसों में तालीम लेते छात्र
कानपुर शहर में 'दीनी तालीम' के साथ-साथ अब सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद छात्रों को किसी भी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन


अभी तक देखा जाता रहा है, मदरसों से पढ़ने वाले छात्र मसजिदों और मदरसों तक ही सीमित रह जाते हैं। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई न किए जाने के कारण इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज उन्हें दाखिला देने से इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन


बता दें छात्रों की सहुलियत को मद्देनजर रखते हुए यह नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसको लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा के नेतृत्व में एक टीम बंगलूरू और हैदराबाद के स्कूलों का निरीक्षण कर लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब कानपुर  शहर में एक स्कूल खोला जाएगा जहां मदरसा छात्र-छात्राओं को भी एडमीशन मिलेगा। वहां बच्चे आलिम, हाफिज, मौल्वी की पढ़ाई के साथ ही सीबीएसई बोर्ड की आधुनिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे।


अभी बंगलूरू और हैदराबाद के सीबीएसई स्कूलों में दो सत्र चलते हैं। इसमें एक सत्र दीनी और दूसरा आधुनिक शिक्षा का होता है। जल्द ही शहर में जमीन तलाशकर बोर्ड से मान्यता के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed