{"_id":"60dd5ae29c8ef370d1675068","slug":"religious-conversion-case-in-kanpur-woman-alleged-bjp-leaders-forced-threatened-her-and-threatened-to-send-her-husband-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, बोली- भाजपा नेताओं ने धमकी देकर लिखाई रिपोर्ट, मुझे पति से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, बोली- भाजपा नेताओं ने धमकी देकर लिखाई रिपोर्ट, मुझे पति से...
Thu, 01 Jul 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:36 AM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के भाजपा नेताओं ने जबरन उसे धमकाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसकी तरफ से खुद तहरीर लिखकर पति के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला अपने बयान से पलट गई। पीड़िता ने बताया कि उसने मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था और इसको लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है।
आरोप लगाया कि मोहल्ले के भाजपा नेताओं ने जबरन उसे धमकाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसकी तरफ से खुद तहरीर लिखकर पति के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। महिला ने पुलिस के सामने भी अपना बयान दर्ज कराया है।
फीलखाना पुलिस अब भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला सपना राजपूत ने बताया कि हम खुद थाने नहीं आए थे, मेरे पास भाजपा वाले आए थे। साथ ही ये धमकी दी कि तुम्हारा पति मुसलमान है, इसे भगाओ नहीं तो तुम्हें भी फंसा देंगे। ये बात भाजपा नेता पंकज तिवारी ने कही, तो हम डर गए। लेकिन हमें ये नहीं पता था कि ये लोग हमारे आदमी को फंसा देंगे।
विज्ञापन
अब हमारे बच्चों को कौन पालेगा और खिलाएगा। मुझे पता था कि मेरा पति मुस्लिम हैं, मेरे बच्चे का खतना नहीं कराया गया है। पंकज तिवारी, संजय मिश्रा और अर्चना समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जबरन एफआईआर दर्ज कराई है। हम नहीं चाहते थे कि एफआईआर दर्ज हो। शादी के सात साल हो गए मेरे दो बच्चे पहले पति से और एक नौशाद से हैं। मुझे अपने पति से कोई भी शिकायत नहीं है।