{"_id":"6a10c262b9a17d66fa01d1c6","slug":"relief-tempo-and-e-rickshaw-banned-on-kachari-marg-one-way-implemented-kanpur-news-c-362-1-ka11011-148117-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : कचहरी मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित, वन वे लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : कचहरी मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित, वन वे लागू
विज्ञापन
कचहरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लग रहे जाम से निजात के लिए किया गया प्रयास
पुलिस-अधिवक्ताओं की संगठित भागीदारी से कचहरी के आसपास सामान्य चला यातायात
कचहरी की मुख्य सडक़ से हटे वाहन तो रजिस्ट्री ऑफिस की ओर बढ़ गई वाहनों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कचहरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लग रहे जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए कमिश्नरी पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। कचहरी चौकी के पास लगने वाले वाहन स्टैंड को बंद करा दिया गया। जाम से राहत देने के लिए कचहरी मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है। वहीं, शताब्दी द्वार से तिकुनिया पार्क और रजिस्ट्री ऑफिस जाने वाली सड़क वाहनों से पटी दिखी। यहां जद्दोजहद के बाद ही दोपहिया वाहन निकल पा रहे थे।
बार-लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग पुलिस के आला अधिकारियों की गुरुवार को हुई बैठक के बाद कचहरी के आसपास के यातायात को लेकर मंथन हुआ था और कई दिशा-निर्देश भी जारी हुए थे। शुक्रवार से ही इन्हें अमलीजामा पहना दिया गया। चेतना चौराहे, आरओ प्लांट, मधुवन तिराहे व भार्गव हास्पिटल के पास बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। कोई ऑटो या ई-रिक्शा इसके आगे नहीं जाने दिया गया। चेतना चौराहे से मधुवन तिराहे तक वन-वे व्यवस्था लागू रही। मधुवन तिराहे से कचहरी आने वाले चारपहिया वाहनों को वीआईपी रोड की तरफ मोड़ दिया गया। ट्राफिक पुलिस इंस्पेक्टर व सिपाही भी समय-समय पर रूट मार्च करते रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव के अलावा सड़क की तरफ चैंबर्स वाले अधिवक्ताओं अमर सिंह, विजय प्रकाश कनौजिया, अनिल कनौजिया, अभय शर्मा, अवधेश कश्यप आदि ने मिलकर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए आसपास के दुकानदारों को भी हिदायत दी और दिनभर नजर भी बनाए रखी। इससे कचहरी के गेट नंबर दो से चेतना चौराहे तक की सड़क अतिक्रमणमुक्त दिखी। सड़क पर न कोई ठेला, न कोई ई-रिक्शा या ऑटो खड़ा था। यातायात सामान्य तौर पर चलता रहा।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग का जल्द होगा उद्घाटन
कचहरी के चारों ओर सिपाहियों की तैनाती रही। बार व लॉयर्स पदाधिकारियों ने खुद सुबह-शाम दौरा कर दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। दोपहिया वाहनों को सफेद पट्टी के अंदर ही खड़ा करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी से वार्ता भी हुई है। मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गई है जल्द ही उद्घाटन होगा। इससे पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। - बिनय मिश्रा, महामंत्री-बार एसोसिएशन
इन रास्तों पर टेंपो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद
-चेतना चौराहे से कचहरी मार्ग।
-आरओ प्लांट से सब्जी मंडी होते हुए प्रथम गेट न्यायालय मार्ग।
-भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से कचहरी मार्ग।
-मधुबन तिराहा से कचहरी मार्ग।
........
एकल मार्ग व्यवस्था भी लागू
मधुबन तिराहा से चेतना चौराहा तक वन वे लागू किया गया है। इसमें चेतना चौराहे से कोई भी वाहन पुलिस ऑफिस की ओर नहीं जा सकेगा जबकि मधुबन तिराहे से वाहन चेतना चौराहे की ओर आ सकेंगे।
........
सफेद लाइन के अंदर ही होगी पार्किंग
प्रशासन ने अधिवक्ताओं और आम वाहन चालकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं कि कचहरी रोड और वीआईपी रोड पर सफेद लाइन के अंदर ही वाहन पार्क किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कचहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात वाला क्षेत्र बनाने के और प्रयास किए जा रहे हैं।