{"_id":"66d4d09d743cc4dd3c0b0434","slug":"relief-from-heavy-rain-at-some-places-and-drizzle-at-other-places-etawa-news-c-216-1-etw1002-115449-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से राहत
विज्ञापन
फोटो 29::
फोटो 30::
बकेवर व लखना क्षेत्र में तेज बारिश से खिले किसानों को चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (बकेवर)। रविवार को शहरी क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन बकेवर-लखना और आसपास के गांवों में 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में खड़ी धान की फसल भी बारिश के चलते लहलहाती दिखाई दी। वहीं, कस्बे के कई इलाकों में जलभराव से लोगों के लिए मुसीबत का भी सामना करना पड़ा।
रविवार को सुबह के समय से शहर में तेज धूप खिली रही जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक ही करवट ली और रिमझिम बारिश होने लगी। बारिश के बीच तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। उधर, बकेवर और लखना में झमाझम बारिश से धान किसानों ने राहत की सांस ली।
बारिश से कस्बे में इटावा रोड पर थाने के सामने पानी भर गया। पोस्टऑफिस के सामने विद्याविहार वाली गलियों के सामने नाला के ढलान सही न होने के कारण पानी भर गया। लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नाला का भी पानी ओवरफ्लो होकर सड़क के ऊपर से बहकर पोस्टऑफिस की ओर पहुंच गया। जिससे यहां कुछ लोगों की दुकानों में भी पानी भर गया।