Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief from decreasing Yamuna, now villagers engaged in cleaning

यमुना घटने से राहत, अब सफाई में जुटे ग्रामीण

Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Relief from decreasing Yamuna, now villagers engaged in cleaning
पुखरायां/मूसानगर। यमुना का जलस्तर निरंतर घटता जा रहा है। इससे सभी गांवों से पानी उतर गया है। वहीं आढ़न पथार गांव जाने वाले मार्ग की पुलिया पर भी पानी कम हुआ है। शुक्रवार को लोग बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सकीय टीमों ने गांवों में पहुंच कर दवाएं बांटी और कीट नाशक दवाओं का छिड़काव कराया। गांवों में लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे 106 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण क्षेत्र के 27 गांव जलभराव की चपेट में आ गए थे। रास्तों में पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया था। जिसके गांव के लोगों को एक सप्ताह तक एक स्थान पर ही रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब धीरे धीरे जलस्तर कम हो रहा है। शुक्रवार तक यमुना का जलस्तर पूर्व से आठ मीटर नीचे उतर गया। गांवों से पानी उतर जाने पर लोग स्थितियों को सामान्य करने में जुटे रहे। क्योटरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कीचड़ भर जाने के कारण सफाई कर्मियों के साथ गांव के लोग भी सफाई में जुटे रहे।
वहीं गांव का रास्ता आवागमन के लिए सुगम बनाने के लिए रास्ते का कीचड़ गांव के युवा फावड़े से हटाते रहे। मुसरिया, चपरघटा, चपरेहटा, नयापुरवा, नगीनाबंागर समेत गांवों का आवागमन सामान्य हो गया है। लेखपाल व कर्मचारी नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कर रहे हैं।
प्रभावित गांवों में प्रशासन के साथ अन्य लोग लंच पैकेटों का वितरण करा रहे हैं। आढ़न पथार की पुलिया पर अभी पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को नाव से आवागमन करना पड़ा रहा है। जो धीरे-धीरे उतर रहा है। जिसके कल तक उतर जाने की उम्मीद की जा रही है।
क्षेत्र के घसीटे, राजेंद्र, विजय निषाद, राकेश, राजलक्ष्मी, कावेरी, जसोई, रतनलाल, छोटेलाल ने बताया कि अब बाढ़ का पानी उतर गया है। बहाव आदि का डर समाप्त हो गया है। फसल आदि तो सब नष्ट हो चुकी हैं। राशन पानी का इंतजाम करना पड़ेगा। शासन से किसको कितना सहयोग मिल पाता है, यह तो बाद में ही तय हो सकेगा। फिलहाल अब बाढ़ के पानी से राहत मिल गई है।
अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि ट्योगा, क्योटरा, आढ़न पथार गांवों में चिकित्सकों की टीमें भेजी गई है। जिसमें 98 लोगों को बुखार व खांसी की दवाएं दी गई। टीम में डॉ. अरविंद कटियार, डॉ. दिलीप कुमार, फार्मासिस्ट राजकुमार, विनोद कुमार, संजय गुप्ता समेत स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कई सालों से चल रहा बाढ़ का चक्र, कर्जा लेकर होता भरण पोषण
पुखरायां। हर साल बाढ़ का यही हाल रहने से प्रभावित गांवों के लोगों को कर्जा लेकर परिवार का भरण पोषण करना पड़ता है। जब फसल से चुकता कर पाते हैं तो फिर बाढ़ का चक्र आ जाता है। यही क्रम कई वर्षों से चल रहा है। क्षेत्र के महेश कुमार, सुरेश निषाद, मानसिंह निषाद, मनोज कुमार, संजय, राधेलाल, मोहन, विशंभर ने बताया कि अब हर साल की बाढ़ आना सुनिश्चित हो गया है।

वह बारिश होने पर नहीं बल्कि बांध से पानी छोड़े जाने के बाद आती है। जिससे फसलें हर साल चौपट हो जाती हैं। ऐसे में परिवार के भरण पोषण के लिए कर्ज लेकर काम चलाना पड़ता है। एक फसल मिल पाती है जिससे कर्जा उतारना पड़ता। इसके बाद फिर वही हालात हो जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed