फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relative seeks polygraph, narco analysis test for Sengar in Unnao rape case

उन्नाव कांड: रिश्तेदार की मांग, सेंगर का हो पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट

Fri, 09 Aug 2019 02:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 09 Aug 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Relative seeks polygraph, narco analysis test for Sengar in Unnao rape case
कुलदीप सिंह सेंगर के रिश्तेदार - फोटो : ANI

गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड में आरोपी कुलदीप सिंह को लेकर उनके रिश्तेदार निपेंदर सिंह ने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। निपेंदर का कहना है कि इससे ही सच्चाई सामने आएगी। निपेंदर सिंह ने कहा कि सेंगर बेकसूर हैं। हम लोगों ने उनका व्यवहार देखा है। अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वैज्ञानिकता के आधार पर सबूत मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट होना चाहिए। पीड़िता ने घटना के पांच महीने बाद मामला दर्ज कराया। इसलिए डीएनए टेस्ट अभी नहीं लिया जा सकता। अभी सिर्फ पॉलीग्राफ या नार्को टेस्ट ही लिया जा सकता है। हम लोगों को सबूत को परखने के बाद ही फैसला सुनाना चाहिए।  

ट्रक चालक और क्लीनर का हो चुका है पॉलीग्राफ टेस्ट

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहान श्रीवास का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है।  

इसके लिए सीबीआई के अधिकारियों ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। जिसके आधार फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में सवाल जवाब का लंबा दौर चला।

सीबीआई ने चालक और क्लीनर के करीब दो दर्जन करीबियों और उनके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन लोगों से पूरे दिन लंबी पूछताछ होती रही। पूछताछ का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed