फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   relation akhilesh and khajanchi

मिलिए समाजवादी पार्टी के तीन महीने के स्टार प्रचारक से, अखिलेश-डिंपल के लिए है जीत की चाभी

Sun, 19 Feb 2017 01:09 AM IST
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
कानपुर देहात के इस मासूम बच्चे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच गहरा रिश्ता बन चुका है। यही वजह है कि अखिलेश की जुबां पर हर समय इस बच्चे का नाम रहता है। अखिलेश चुनावी जनसभा में हों या पत्रकारों से वार्ता कर रहे हों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए इस मासूम बच्चे के नाम का सहारा लेते अखिलेश नहीं थकते। आइये हम बतातें हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश और इस बच्चे की बीच ‘अंजाने रिश्ते की अजीब दास्तां’। 
विज्ञापन

यूपी चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया ये बच्चा

relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
बैंक की लाइन में जन्म लेने वाला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मासूम खजांची नाथ को भले ही लोग न जानते हों लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का यह बच्चा स्टार प्रचारक बन गया है। अखिलेश सिंह यादव हर जनसभा में उसका नाम लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नोट बंदी फैसले को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे एक मासूम बच्चा यूपी के चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है।
कानपुर देहात के झींझक ब्लाक के सरदारपुरवा जोगी डेरा गांव में रहने वाली  विकलांग गरीब भूमिहीन महिला सर्वेशा देवी पत्नी स्व. जसमेर नाथ झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में 2 दिसंबर 2016 पैसा निकालने के लिए लाइन में लगी थी। तभी उसने लाइन में ही पुत्र को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका नाम खजांची नाथ रख दिया गया

relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
बैंक के अंदर बच्चे का जन्म होने के चलते उसका नाम खजांची नाथ रख दिया गया। इसकी जानकारी शासन तक होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 24 दिसंबर को सर्वेशा को दो लाख रुपये की राहत चेक दी थी। फरवरी के प्रथम सप्ताह में अकबरपुर की जनसभा में आए मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि झींझक के इस बच्चे का नाम खजांची नाथ लेकिन परिवार गरीब है। इसलिए हमने दो लाख रूपए देकर छोटा मोटा खजांची बना दिया। आगे भी मदद करेंगे। वहीं ग्राम प्रधान रामसिंह यादव के सहयोग से उसे लोहिया आवास भी मिल गया है। जिसकी छत पड़नी बाकी है।
 
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी कर बच्चे की मां पालती है परिवार

relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
सर्वेशा के पति की मौत अगस्त 2016 में होने के बाद से वह अपने पुत्री प्रीती, पुत्र शिवा (8), धीरेंद्र (5), गगन (3) का पालन-पोषण कर रही है। जबकि खजांची गर्भ में था। वह गर्भवती होने के बाद भी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी  लेकिन पुत्र खजांची के जन्म के बाद से तो उसकी किस्मत बदल गई। अब उसके खाते में दो लाख रुपया है और अपना पक्का मकान भी होगा। सर्वेशा का कहना है कि मुख्यमंत्री से मिली राहत धनराशि को वह बैंक में ही जमा रखेगी। मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती रहेगी।

सर्वेशा देवी का कहना है कि सास न होती तो मर जाती

relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
खजांची नाथ की मां सर्वेशा का कहना है कि यदि उसके साथ बैंक में उसकी सास शशि न होती तो वह मर जाती। चूंकि, जब पेट में दर्द शुरू हुआ तो बैंक कर्मियों ने इसको बहाना समझा। लाइन में लगे अन्य लोग भी मजाक समझते रहे लेकिन लाइन में ही प्रसव शुरू हो गया। इसपर उसकी सास ने शॉल का कोना बनाकर प्रसव करवाया। उसकी सास प्रसव कराने के लिए प्रशिक्षित नहीं है लेकिन उसके सभी बच्चे घर में ही पैदा हुए। प्रसव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे कार में ले जाकर घर तक छोड़ा गया।  वह कहती है कि उसका गांव बैंक से 3 किमी दूर है। वह पैदल ही बैंक तक आई थी।

सर्वेशा देवी के पति थे सपेरा

relation akhilesh and khajanchi
बच्चा खजांची
सर्वेशा देवी का परिवार बैना नाम की एक जनजाति में आता है जो कि देश में अति गरीब और पिछडे़ लोगों में जाना जाता है। यह लोग गांव के बाहर कच्चे व घासफूस के झोपड़े बनाकर सर्प पालने का काम करते हैं। सर्वेशा देवी के पति भी सपेरा थे लेकिन टीबी की बीमारी से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed