{"_id":"627d11051e45a74a9d720c5f","slug":"regarding-fourth-wave-of-corona-prof-manindra-agarwal-made-this-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Study: कोरोना की चौथी लहर को लेकर आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid Study: कोरोना की चौथी लहर को लेकर आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया ये दावा
Thu, 12 May 2022 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 07:22 PM IST
सार
प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिलहाल उन देशों में ही बढ़ रहा है, जहां नेचुरल इम्युनिटी का ग्राफ कम है। अपने देश में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है। वहीं वैक्सीन भी लगातार सुरक्षा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
प्रो. मणींद्र अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल का दावा है कि फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है। गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में ऐसा ही मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिलहाल उन देशों में ही बढ़ रहा है, जहां नेचुरल इम्युनिटी का ग्राफ कम है। अपने देश में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है। वहीं वैक्सीन भी लगातार सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने सलाह भी दी है कि यदि कोई संक्रमित होता है तो कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करे। इससे संक्रमण फैलने की संभावना और कम हो जाएगी।
विज्ञापन