{"_id":"5b6af85d4f1c1ba33e8b5c12","slug":"refused-to-admit-in-hospital-after-not-having-aadhaar-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आधार नहीं तो उपचार नहीं', खतरे में डाली गर्भवती की जान, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आधार नहीं तो उपचार नहीं', खतरे में डाली गर्भवती की जान, नवजात की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से छटपटा रही महिला को स्टाफ नर्स ने आधार कार्ड साथ न लाने पर अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। महिला लगभग एक घंटे तक एंबुलेंस में ही दर्द से तड़पती रही। परिजनों के हंगामा करने व आला अधिकारियों से शिकायत की धमकी पर स्टाफ नर्स ने उसे भर्ती तो किया लेकिन कुछ देर बाद ही उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई।
औरास के मढ़िया गांव निवासी नीलम (24) पत्नी रंजीत कुमार को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन औरास पीएचसी लेकर पहुंचे थे। पीएचसी के जननी सुरक्षा वार्ड में परिजनों ने जब स्टाफ से संपर्क किया तो उन्होंने बिना आधार कार्ड के भर्ती करने से मना कर दिया। परिजनों ने घर से आधार कार्ड लाने की बात कह नीलम को भर्ती करने की गुहार लगाई लेकिन स्टाफ नर्स ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया।

स्टाफ को फटकार लगा मामला किया रफा दफा
डेमो पिक
इस बीच एंबुलेंस में ही प्रसव शुरू हो गया और बच्चा फंस गया। इससे नीलम एंबुलेंस में एक घंटे तक दर्द से तड़पती रही। परिजनों ने स्टाफ नर्स को नीलम की स्थिति की भी जानकारी दी लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर स्टाफ नर्स ने नीलम को भर्ती किया। हालांकि कुछ देर बाद ही हालत गंभीर बता उसे रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे संडीला के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां नीलम ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
स्टाफ को फटकार लगा मामला किया रफा दफा
जननी सुरक्षा वार्ड में स्टाफ नर्स की लापरवाही की जानकारी होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अनूप तिवारी ने कोरम पूरा करते हुए स्टाफ को फटकार लगा मामला रफा दफा कर दिया।
शिकायत मिले तब करें कार्रवाई
औरास पीएचसी में गर्भवती महिला की जान खतरे में डालने के मामले में जब सीएमओ डा. लालता प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें जब शिकायत मिलेगी तभी कार्रवाई की जाएगी।