यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फैसले ने किसानों को इतनी बड़ी राहत दी है कि वे खुशी से झूम उठे। किसानों को मिली इस रियायत से अब उन्हें बड़ा फायादा मिलने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ जाएगी।
दरअसल, खरीद केंद्रों में गेहूं छनवाई व तौलाई के नाम पर पहले दो किलोग्राम अनाज की कटौती की जाती थी। योगी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अनाज की कटौती के फॉर्मूले को ही हटा दिया। यानी के अब किसान खरीद केंद्रों पर जाकर मुफ्त में गेहूं छनवाई और तौलाई का काम करा सकता है।
3 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यह जानकारी बांदा शहर पहुंचे ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेंद्र सिंह ने दी है। बुधवार को सर्किट हाउस में राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
बोले कि बुंदेलखंड को लेकर मुख्यमंत्री अति गंभीर हैं। इसी वजह से उनकी पहली समीक्षा बैठक झांसी (बुंदेलखंड) में हो रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूर ऑनलाइन होंगे। जीपीएस सिस्टम के जरिए काम की प्रगति की जानकारी की जाएगी।
मजदूरों के खातों में सीधे भुगतान होगा। इसी तरह किसानों के गेहूं खरीद का भुगतान भी तुरंत खातों पर किया जाएगा। खरीद केंद्रों में गेहूं तौलाई और छनवाई के नाम पर दो किलोग्राम अनाज कटौती की शिकायतें मिल रही थीं। अब किसी भी केंद्र में यह कटौती नहीं होगी। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बीज के लिए प्रचार-प्रसार को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने स्वीकारा कि डॉक्टरों की कमी से परेशानी हो रही है। बांदा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा। शहर में 24 और ब्लॉक-तहसील व गांवों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का भी दावा किया।