फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Red vacated, furnaces smashed

रोड खाली कराई, भट्ठियां तोड़ीं

Wed, 08 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Red vacated, furnaces smashed
जेड स्क्वायर मॉल के बाहर लगे कब्जा हटाती जेसीबी।  - फोटो : amarujala
कानपुर। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान मंगलवार को भी चला। घंटाघर, बड़ा चौराहा, परेड, परमट आदि स्थानों से दर्जनों ठेले-खोमचे वालों को लाठी पटककर खदेड़ा गया। परेड के पास कारों में रखकर पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि बेचने वाले मोबाइल रेस्टोरेंट को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं विजय नगर में एक दिन पहले हटाया गया अतिक्रमण फिर लग गया।
विज्ञापन

सुबह अभियान की शुरुआत घंटाघर से एचसीपी मनोज कुमार की टीम ने की। यहां चौराहा घेरे खड़े फल और खान-पान का सामान बेचने वालों को खदेड़ा गया। इसके बाद सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह और नगर निगम के अधिकारी राजीव शुक्ला लावलश्कर लेकर बड़ा चौराहा पहुंचे। यहां आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटाया गया। बीस दोपहिया, चारपहिया वाहन सीज किए गए। डाकखाने के पीछे अवैध कब्जा कर बनाई गई होटलों की भट्ठियां तोड़ दी गईं। मेघदूत तिराहे, चेतना चौराहे और परेड चौराहे के आसपास से चाय, पान की दुकानें व ठेले हटवाए गए। नगर निगम की टीम ने कई जगहों से अवैध होर्डिंग उखाड़ीं और दुकानों का सामान डीसीएम पर लदवा लिया। परमट मंदिर के आसपास सड़कों तक लगी दुकानों को लाठी पटककर पीछे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed