फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Red also died in the city of Maharashtra

महाराष्ट्र में शहर का लाल भी शहीद

Thu, 02 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Red also died in the city of Maharashtra
अपने परिवार के साथ सत्यप्रकाश सिंह। फाइल फोटो।  - फोटो : amarujala
कानपुर। महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पूलगांव स्थित सेना के सबसे बड़े हथियार भंडार में लगी आग से श्याम नगर के सत्य प्रकाश सिंह (51 साल) शहीद हो गए। वह मूल रूप से हरदोई के रहने वाले थे लेकिन लंबे समय से कानपुर में रह रहे थे। पूरा परिवार श्याम नगर में रहता है।  शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (12 बजे) ले आया जाएगा। लखनऊ से आर्मी की गाड़ी पार्थिव शरीर लेकर कानपुर (1:30 बजे) आएगी। शहर मेें ही दाह संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के कई लोग नागपुर रवाना हो गए, जहां से पार्थिव शरीर लाया जाएगा।   
विज्ञापन

श्यामनगर के डी ब्लॉक में रहने वाले सत्यप्रकाश सिंह (51) आर्मी की डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में कांस्टेबल थे। मूल रूप से हरदोई के हरपालपुर के रहने वाले सत्यप्रकाश की भर्ती 1985 में हुई थी, तभी से देश सेवा में लगे थे। 2006 में रिटायर हुए और आयुध डिपो में नौकरी करने लगे। महाराष्ट्र के आयुध डिपो में लगी आग को बुझाने के चक्कर में वह शहीद हो गए। इसकी सूचना परिजनों को मिल गई लेकिन पत्नी गीता को मौत की खबर नहीं दी गई। शहीद जवान के भतीजे नीरज सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गीता सिंह का एक्सीडेंट हो गया था। उनके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिर के चोट के उभरने की आशंका है, इसलिए सत्यप्रकाश के गंभीर बीमारी की सूचना दी गई है। इससे वह बेसुध हैं। बार-बार पति की खैरियत पूछ रही हैं। घर आने-जाने वालों को लेकर भी सशंकित हैं। कह रही हैं कि कुछ अनहोनी तो नहीं हुई है। इस कारण किसी को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। घर के बाहर भी सन्नाटा पसरा है। सत्यप्रकाश के शहीद होने की जानकारी बेटे ऋषभ और बेटी दीक्षा को है लेकिन वह मां के सामने नहीं जा रहे। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यप्रकाश के घर के आसपास सन्नाटा पसरा है। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। सभी शहीद सत्य प्रकाश के स्वभाव को सराह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed