फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Recovery test dropouts Studenton

परीक्षा छोड़ने वाले स्टूडेंटों से रिकवरी

Mon, 09 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 09 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Recovery test dropouts Studenton
विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी की संस्थागत परीक्षा छोड़ने वाले बीए, बीएससी, बीकॉम के करीब 65 हजार स्टूडेंटों से सरकारी फीस (शुल्क प्रतिपूर्ति) और छात्रवृत्ति की रिकवरी की जाएगी। इसका सर्कुलर 26 अप्रैल को प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने जारी कर दिया है। इसे आधार बनाकर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लीड बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) मैनेजर को पत्र लिखा है। साफ कहा है कि पेपर न देने वालों से पैसा वसूला जाए। रिकवरी न होने पर स्टूडेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की संस्थागत परीक्षाएं तीन मई को समाप्त हुई हैं। इन परीक्षाओं में करीब 12 लाख 60 हजार स्टूडेंटों को पेपर देना था लेकिन 65 हजार ने परीक्षा छोड़ दी। इसकी सूचना श्री शक्ति डिग्री कॉलेज घाटमपुर के प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने 7 अप्रैल को प्रमुख सचिव समाज कल्याण को दी। प्रबंधक ने कहा कि कॉलेज के 30 स्टूडेंटोें ने सरकारी फीस, छात्रवृत्ति का आवेदन फार्म भरा था लेकिन परीक्षा देने नहीं पहुंचे हैं। ऐसा लगता है कि सरकारी फीस और छात्रवृत्ति हड़पने के लिए ही एडमिशन लिया गया। इसकी जांच कराके कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इसी आधार पर प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा। साथ आदेश दिया कि जिन स्टूडेंटों ने परीक्षा नहीं दी है, उन सबसे धनराशि वसूलकर सरकारी बैंक अकाउंट में जमा कराई जाए। इसी का नतीजा है कि कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 1200 कॉलेजोें को कार्रवाई की जद में लिया गया। इन कॉलेजों के करीब 65 हजार स्टूडेंटों ने परीक्षा छोड़ी है। इनका दायरा कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, कौशांबी, इलाहाबाद, सीतापुर और लखीमपुर खीरी तक फैला है। अब सबसे सरकारी फीस और छात्रवृत्ति की धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

d बीए में एससी, एसटी और अन्य तबके के कमजोर छात्र (सामान्य, ओबीसी) के स्टूडेेंट  को 3500 रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। इतनी ही धनराशि क्री शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है। कुल सात हजार रुपये मिलते हैं।

d बीएससी में एससी, एसटी और अन्य तबके के कमजोर छात्र (सामान्य, ओबीसी) को 3500 रुपये छात्रवृत्ति और 5500 रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है। नौ हजार रुपये दिए जाते हैं।
d बीकॉम में 3500 रुपये छात्रवृत्ति और 4500 रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है। कुल 8000 रुपये दिए जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed