फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Recovery game is also going on in Kanpur violence case, action against a policeman, investigation of other cases underway

Kanpur Violence: हिंसा मामले में भी चल रहा है वसूली का खेल, एक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, अन्य मामलों की जांच जारी

Fri, 10 Jun 2022 07:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jun 2022 07:06 AM IST
सार

कानपुर हिंसा और बवाल के बीच कई पुलिसकर्मी लोगों को पकड़कर वसूली कर छोड़ने का खेल कर रहे हैं। इसमें डीसीपी पश्चिम की स्वाट टीम का सिपाही भी शामिल है, जिसे अब टीम से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Recovery game is also going on in Kanpur violence case, action against a policeman, investigation of other cases underway
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हिंसा मामले में भी कुछ पुलिसकर्मी कार्रवाई के नाम पर खेल करने में लग गए हैं। पुलिसकर्मी लोगों को उठा रहे हैं और बवाल में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे वसूली कर रहे हैं। इसमें कई दरोगा व सिपाही शामिल हैं। शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंची है, जिसके बाद डीसीपी पश्चिम की स्वाट टीम के एक सिपाही को तत्काल हटा दिया गया है। अन्य मामलों में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


नई सड़क पर हुए बवाल के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। अब तक 55 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वसूली में स्वाट टीम में तैनात सिपाही हरिओम का नाम सबसे पहले सामने आया। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हरिओम को स्वाट टीम से हटा दिया गया है। बिठूर थाने से अटैच किया गया है। जो आरोप उस पर लगे हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 

दो दरोगा के साथ एक और सिपाही कर रहा खेल
बेकनगंज थानेदार का एक करीबी सिपाही सालिम और दरोगा इसरार का भी वसूली में नाम सामने आ रहा है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि एसएसआई मोहम्मद आतिफ ने हिस्ट्रीशीटर हुमायूं को उठाया था। दूसरे हिस्ट्रीशीटर सानू मूसा ने 70 हजार में डील कराई, जिसके बाद हुमायूं को छोड़ा गया। इसी तरह अपराधियाें को पकड़ने व वसूली कर छोड़ने का खेल चल रहा है। 

एक मामले में सिपाही को तत्काल स्वाट से हटा दिया गया है। अन्य शिकायतों को भी संज्ञान में लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  -बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed