{"_id":"68055b2d648c863f91089cb4","slug":"real-sisters-were-molested-on-murray-company-bridge-beaten-up-when-they-protested-kanpur-news-c-12-1-knp1048-1081588-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुरे कंपनी पुल पर सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुरे कंपनी पुल पर सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
कानपुर। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में स्कूटी से जा रही सगी बहनों के साथ बुलेट सवार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केडीए कालोनी निवासी युवती के अनुसार 17 अप्रैल को रात करीब 10:30 बजे वह स्कूटी से अपनी बड़ी बहन के साथ घर से भैरव मंदिर जा रही थी। मुरे कंपनी पुल पर अचानक बुलेट सवार दो लोगों ने टक्कर मारकर दोनों बहनों को स्कूटी से गिरा दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध किया तो बुलेट सवार लोगों ने अपने अन्य 5-6 साथियों को बुला लिया। इस दौरान आरोपी उनके साथ गालीगलौज करने लगे। बीच सड़क पड़ी बहन को उठाया तो आरोपी छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद