फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Read Namaz in homes, avoid hugging

कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान में रख मनाएं बकरीद का त्योहार

Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Read Namaz in homes, avoid hugging
फोटो 20 एकेबीपी-28 - खजूर वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मुजीब रजा। संवाद
विज्ञापन

घरों में पढ़ें नमाज, गले मिलने से करें परहेज
कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान में रख मनाएं बकरीद का त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुर। कोरोना महामारी के चलते घरों में ही नमाज पढ़ें। संक्रमण से बचाव के लिए गले मिलने से परहेज करें। अफसर व मस्जिदों के इमाम इस बाबत लोगों को जागरुक कर रहे हैं। प्रतिबंधित मवेशियों का कुर्बानी न करें।
सिकंदरा कस्बे की खजूर वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मुजीब रजा ने कहा कि सभी धर्म के लोगों का सम्मान करना शिक्षित समाज का दायित्व है। इससे ईद-उल-अजहा के पर्व में अन्य धर्मों की आस्था का ख्याल रखते हुए खुले स्थान पर सार्वजनिक रूप से किसी भी मवेशी की कुर्बानी न करें। साथ ही प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी न करने की हिदायत दी। कोविड के चलते गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट है। इससे त्योहार में सभी को गरीबों की मदद करने का फर्ज बढ़कर निभाना चाहिए। इससे भाईचारा बढ़ता है।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे की नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमत अली ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार सामूहिक दावतों से दूरी बनाएं। ईद-उल-अजहा की नमाज बुधवार सुबह नौ बजे मस्जिद में पांच लोगों की मौजूदगी में अदा कराई जाएगी। लोग घरों में रहकर इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed