फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RDSO team will test Kanpur Metro: Train will be run at 90 speed after checking the track

आरडीएसओ की टीम करेगी कानपुर मेट्रो का ट्रायल: ट्रैक की जांच कर 90 की स्पीड में दौड़ाई जाएगी ट्रेन

Mon, 04 Oct 2021 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Oct 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
RDSO team will test Kanpur Metro: Train will be run at 90 speed after checking the track
कानपुर में तैयार मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
रेलवे संरक्षा आयुक्त से पहले अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम मेट्रो रेल, ट्रैक आदि का परीक्षण करेगी। यह टीम मेन लाइन पर 50 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक ट्रेन चलाकर ट्रायल करेगी। यात्रियों के भार के लिए कोच में 20 टन बालू की बोरियों को रखकर मेट्रो ट्रेन के लोड का भी टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए आईआईटी से मोतीझील तक काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर्मी लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईआईटी से मोतीझील तक गर्डर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। ट्रैक बिछाने का कार्य भी लगभग 90 फीसदी, सिग्निलिंग, प्लेटफार्मों आदि के कार्य करीब 70 फीसदी पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


शेष कार्य भी इसी महीने पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव के अनुसार, 15 नवंबर के बाद सीआरएस (रेलवे संरक्षा आयुक्त) मेट्रो ट्रेन का ट्रायल करेंगे। उनका ग्रीन सिग्नल मिलते ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed