{"_id":"680fe48d640d16d8aa01719e","slug":"rbi-governor-will-attend-iits-58th-convocation-the-event-will-be-held-on-june-23-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1091012-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी के 58वें दीक्षांत समारोह में आएंगे आरबीआई गवर्नर, 23 जून को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी के 58वें दीक्षांत समारोह में आएंगे आरबीआई गवर्नर, 23 जून को होगा आयोजन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के 58वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 जून को किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा शामिल होंगे।
समारोह में पदक पाने वाले मेधावियों और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची तैयारी की जा रही है। सभी विभागों से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है।
दीक्षांत समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण का कार्यक्रम ऑडीटोरियम में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे के बीच होगा, जबकि दूसरा लेक्चर हाल में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में आरबीआई के गवर्नर के साथ बीओजी (बोर्ड ऑफ गवर्नेंस) के चेयरमैन और संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल टॉपर्स को पदक देकर सम्मानित करेंगे। दूसरे चरण में अन्य मेधावियों को पदक और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत में छात्रों को क्रीम रंग का नेहरू स्टाइल कुर्ता और सफेद पायजामा पहनना होगा। वहीं, छात्राएं नेहरू स्टाइल का क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग की चूड़ीदार सलवार या लैगिंग्स पहनेंगी। छात्राओं के पास क्रीम रंग की साड़ी पहनकर आने का भी विकल्प रखा गया है।
पहले चरण में स्नातक और परास्नातक करीब 900 से 950 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेधावियों की सूची बनवाई जा रही है।