फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rasuka will take on five accused including BSP leader

घाटमपुर जहरीली शराब कांड: बसपा नेता समेत पांच आरोपियों पर लगेगा रासुका, 8 मौतों के बाद जागी पुलिस

Fri, 05 Jul 2019 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rasuka will take on five accused including BSP leader
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन (फाइल फोटो)

कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब पीने के बाद हुई 8 लोगों की मौत ने पुलिस की नींद खोल दी है। घाटमपुर जहरीली शराब कांड के पांच आरोपियों पर रासुका लगेगा। घाटमपुर पुलिस ने इसके लिए दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपियों में एक बसपा नेता और दो जुड़वा भाई भी शामिल हैं। घाटमपुर क्षेत्र के सुखइयापुर, भेलसा और खदरी गांव में 8 व 9 मार्च को जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा सहित 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

घाटमपुर पुलिस ने पांचों आरोपियों के तैयार किए दस्तावेज

Rasuka will take on five accused including BSP leader
बसपा नेता कल्लू मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि योगेंद्र कुशवाहा के साथ ही गजनेर निवासी रिंकू परमार, संजय परमार और जुड़वा भाई सोनू-मोनू पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। सीओ के मुताबिक योगेंद्र गिरोह का सरगना है। धंधे में उसका भाई विमल व पिता मुंशी भी शामिल हैं। मुंशी फरार है।

योगेंद्र, रिंकू व संजय शराब बनाने के साथ-साथ सप्लाई भी करते थे। शराब सरकारी ठेकों के साथ-साथ परचून की दुकानों व ढाबों पर भी बेचते थे। सीओ ने बताया कि आरोपी जुड़वा भाई सोनू-मोनू का मुख्य काम योगेंद्र को केमिकल सप्लाई करना था। वह आगरा समेत अन्य शहरों से केमिकल खरीदकर लाता था और दोगुने दाम पर बेचता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed