फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rasuka order on the five accused including the Bikeru case

बिकरू कांड समेत पांच वारदात के आरोपियों पर रासुका का आदेश, एक महीने के भीतर करनी है कार्रवाई

Mon, 04 Jan 2021 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rasuka order on the five accused including the Bikeru case
कानपुर एनकाउंटर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड समेत शहर में हुई बड़ी पांच वारदातों में शामिल आरोपियों पर एनएसए (रासुका) लगाया जाएगा। इसके लिए आईजी ने डीआईजी को निर्देशित किया है। एक महीने के भीतर कार्रवाई पूरी होनी है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अफसरों से जवाब-तलब होगा।
विज्ञापन


आईजी ने रेंज के सभी जिला कप्तानों को बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों पर एनएसए लगाने का आदेश दिया है। बिकरू कांड में पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए। 35 बदमाश जेल में हैं और एक फरार है।
विज्ञापन


इसके अलावा घाटमपुर में दंपति परशुराम और सुनैना ने भतीजों वीरन व अंकुल से सात साल की मासूम बच्ची की हत्या करवाकर उसके अंग निकलवाए थे। उसका कलेजा खा गए थे। चारों आरोपी जेल में हैं। इन दोनों घटनाओं के आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर भी लगेगा एनएसए 
हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की 20 जून को दिनदहाड़े 18 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी पप्पू स्मार्ट, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पाल, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, फैसल, टाइसन समेत 14 आरोपी जेल में हैं, दो फरार हैं। इसके अलावा वाजिदपुर में भाई दूज के दिन हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के साथ साढ़ में दंपति होरी लाल व शांति को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक देने वाले बदमाशों पर भी एनएसए लगेगा।

चोरों पर गुंडा एक्ट
सक्रिय चोरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। इसके अलावा जो लोग जमानत पर बाहर हैं और अपराध में संलिप्त हैं, उनकी जमानत पुलिस खारिज कराएगी।

बिकरू व अन्य बड़ी वारदातों के आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीआईजी को जनवरी तक का समय दिया गया है।- मोहित अग्रवाल आईजी रेंज कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed