{"_id":"5ffb32d10f9e307a047cb5f0","slug":"rasuka-on-mlc-kamlesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एमएलसी कमलेश पाठक पर लगा रासुका, सात माह पूर्व हुई वकील और उसकी बहन की हत्या में हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एमएलसी कमलेश पाठक पर लगा रासुका, सात माह पूर्व हुई वकील और उसकी बहन की हत्या में हैं आरोपी
Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी कमलेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
करीब सात माह पूर्व अधिवक्ता व उसकी बहन की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी 11 लोगों में शामिल जेल में बंद सपा एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ शासन के आदेश पर रासुका लगाया गया है। 15 मार्च 2020 की दोपहर पंचमुखी हनुमान मंदिर की बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सभी हत्यारोपी जेल में बंद हैं। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कमलेश पाठक पर रासुका लगाया गया है।