फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rapid chess competition at IIT on 25th

Kanpur News: आईआईटी में रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 25 को

Tue, 13 Oct 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rapid chess competition at IIT on 25th
कानपुर। आईआईटी में 25 अक्तूबर को दूसरी एफआईडीई रेटेड ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता आईआईटी कानपुर के शतरंज क्लब, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से होगी। इसमें देशभर से 336 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मुकाबले सुबह नौ बजे से न्यू स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर (एसएसी) के योग हॉल में होंगे। स्विस प्रणाली के तहत नौ राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक बाजी के लिए 10 मिनट और हर चाल पर पांच सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा। विजेता को 45 हजार, उपविजेता को 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 25वें स्थान तक के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। महिला, वरिष्ठ और विभिन्न आयु व रेटिंग वर्गों के खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन


अंडर-8 से अंडर-16 तक के आयु वर्गों में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी जाएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर है। प्रवेश शुल्क 1,250 रुपये और आईआईटी कानपुर के विद्यार्थियों व संस्थान समुदाय के सदस्यों के लिए 1,000 रुपये है। ग्रैंडमास्टर और इंटरनेशनल मास्टर सहित संबंधित खिताब प्राप्त खिलाड़ियों के लिए प्रवेश निशुल्क है। खिलाड़ियों के पास एआईसीएफ का वैध पंजीकरण होना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए यूपीसीएसए का पंजीकरण भी अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी https://forms.gle/G49DRrE2FwwSi2xx6 पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed