{"_id":"57fb80db4f1c1b685228eb30","slug":"rape-with-teenager-child-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव की पुरवा कोतवाली क्षेत्र में महज सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौने कृत्य को पड़ोस के ही एक 16 वर्षीय किशोर ने खेत में घात लगाकर अंजाम दिया। बाद में बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को असोहा में रहने वाली एक 7 वर्षीय बालिका बकरियां चराने खेतों की तरफ गई थी। यहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोस के 16 वर्षीय किशोर ने बालिका को दबोच लिया और उसका मुहं दबाकर खेतों की तरफ खींच ले गया। यहां पर जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मुहं खुलने पर बालिका ने शोर मचाया तो खेतों पर मौजूद गांव के लोग दौड़े।
ग्रामीणों को आता देख किशोर बालिका को धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद किशोरी घर गई और मां को सारी जानकारी दी। मां पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची और यहां पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसका पति शहर में रहकर कामधंधा करता है।
विज्ञापन
घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। उसने पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया और बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराने की मांग की। मां ने बताया कि बालिका के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए उस पर सुलह का दबाव बना रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।