फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape victim girl narrated her ordeal in court, said she was forcibly taken away

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की आपबीती: कोर्ट में बोली- मुझे जबरन उठा ले गया था, चींखी तो मेरा मुंह दबा दिया

Thu, 03 Feb 2022 05:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:22 PM IST
सार

कल्याणपुर के बारासिरोही में दुष्कर्म की शिकार आठ वर्षीय बच्ची ने कोर्ट में दिए बयान
जब मैं चीखीं तो मेरा मुंह दबा दिया। मेरे साथ दुष्कर्म किया

विज्ञापन
Rape victim girl narrated her ordeal in court, said she was forcibly taken away
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को कोर्ट ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि वह मुझे जबरन उठा ले गया। जब मैं चींखी तो मेरा मुंह दबा दिया। मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैं खून से लथपथ हो गईं तो छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


इसी तरह से पूरी दास्तां कोर्ट को सुनाईं। अब पुलिस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। कल्याणपुर के बारासिरोही इलाके में 17 जनवरी की शाम आठ साल की बच्ची दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। तभी उसके पड़ोसी आकाश गौड़ ने उसको पैसे देकर पान मसाला मंगाया था।
विज्ञापन


जब वह पान मसाला देने आरोपी के पास गई तो आकाश ने बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सर्जरी होने के एक सप्ताह बाद बच्ची हैलट से डिस्चार्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद अब बुधवार को उसके बयान दर्ज कराए गए। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विवेचना लगभग पूरी हो गई है। चार्जशीट भी एक दो दिन में तैयार हो जाएगी। प्रयास रहेगा कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed