फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape of women who was sleeping with his child

मासूम के साथ सो रही मां की इज्जत लूटी

Tue, 06 Sep 2016 06:22 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
rape of women who was sleeping with his child
डेमो पिक्स
कानपुर के बिठूर में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला की इज्जत लूट ली। वारदात के दौरान आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था। पड़ोसियों के शोर मचाने पर वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को मोहल्ले के एक ठेके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रतापपुर हरि गांव के पास स्थित लक्ष्मी कालोनी निवासी मजदूर सोमवार सुबह काम पर और उसकी 6 साल की बेटी स्कूल गई थी। घर पर उसकी पत्नी अपने ढाई साल के बेटे के साथ थी। पत्नी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे जब वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला चिकन विक्रेता तन्नू कमरे में घुस आया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। बर्तनों के गिरने पर पड़ोसी ने महिला को आवाज दी तो आरोपी धमकाते हुए निकल भागा। महिला ने आपबीती पड़ोसियों को बताई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

तेज आवाज में बज रहा था रेडियो
पड़ोसियों ने बताया कि जिस वक्त तन्नू घटना को अंजाम दे रहा थे, उस वक्त कमरे से रेडियो के बजने की आवाज भी आ रही थी। हो सकता है कि आरोपी ने महिला की आवाज दबाने के लिए रेेडियो बजाया हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed