फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rape of a woman by entering the house, case was not registered even on the orders of the court, CO said report

Etawah: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, CO बोले- जल्द होगी रिपोर्ट

Fri, 26 May 2023 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 May 2023 04:27 PM IST
सार

Etawah Crime: दो महीने पहले घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। कोर्ट के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया।

विज्ञापन
Rape of a woman by entering the house, case was not registered even on the orders of the court, CO said report
इटावा कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले घर में घुसकर महिला के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। थाने में महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना का आरोप लगाते हुए बताया की वह छह मार्च की शाम लगभग छह बजे घर पर अकेली थी। तभी उसी के क्षेत्र के दो लोग घर में घुस आए और अंदर से गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

उसने घटना की जानकारी अपनी सास को दी। पीड़ित महिला अपनी सास के साथ थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं कराया था और न ही मुकदमा दर्ज किया था। जांच के नाम उसको टरका दिया था। उसके बाद पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना स्वयं मेडिकल परीक्षण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से नहीं की थी सुनवाई
थाने में सुनवाई ना होने पर उसने पंद्रह मार्च को एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाई। घटना को दो माह बीतने के बाद दस मई को न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का थाना पुलिस को आदेश दिया था।

सीओ बोले-जल्द दर्ज होगा मुकदमा
पंद्रह दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।अगर कोर्ट के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। थाना अध्यक्ष से बात कर जल्द ही मामले को दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed