फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape of a teenager by assuring help, she came out of the house angry, the accused has also gone to jail for lo

अस्मत से चुकानी पड़ी कीमत: नाराज होकर निकली थी किशोरी...दरिंदगी का हुई शिकार, लव जिहाद में भी जेल गया है आरोपी

Tue, 16 May 2023 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 08:58 AM IST
सार

Kanpur Crime: बिधनू थाना क्षेत्र में मदद का आश्वासन देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली थी। देर रात एक युवक ने घर छोड़ने का झांसा देकर दरिंदगी का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Rape of a teenager by assuring help, she came out of the house angry, the accused has also gone to jail for lo
दुष्कर्म आरोपी परवेज आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकली किशोरी को रविवार रात मदद के बहाने एक युवक घर छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में खोदाई कर रहे मजदूर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सजेती के एक गांव निवासी किशोरी रविवार शाम किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई।
विज्ञापन

गुस्से में झकरकटी बस स्टैंड पर वह लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर बैठ गई, लेकिन बाद में कुछ सोचकर रात करीब आठ बजे बस से नीचे उतर गई। किशोरी के अनुसार रात की वजह से वह रास्ता भटक गई और घूमते हुए देर रात करीब 12 बजे वह नौबस्ता चौराहे के पास पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी
वहां उसने पास में खड़े एक युवक से सजेती जाने का रास्ता पूछा। युवक ने खुद को सजेती जाने की बात कहते हुए घर छोड़ने की बात कही। तभी एक अन्य युवक ने भी बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। उसने कठेरुआ गांव में कठारा मोड़ के पास दोनों को उतार दिया।

सुनसान इलाके में खींचकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि युवक ने पास के कठारा गांव स्थित रिश्तेदार के घर से बाइक लेने की बात कहकर साथ पैदल चलने को कहा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने किशोरी को सुनसान स्थान देखकर झाड़ियों में खींच लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

मजूदरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
किशोरी के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर लोडर से मिट्टी की खोदाई कर रहे मजदूरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि आरोपी कठारा निवासी यूनुस का बेटा परवेज आलम है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लव जिहाद में जा चुका है जेल आरोपी
दुष्कर्म आरोपी परवेज आलम करीब 20 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। आरोपी ने फेसबुक में फर्जी नाम से आईडी बनाकर गैर जनपद की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर कानपुर के एक होटल में बुलाया था। आलम की सच्चाई जानने के बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देकर उसे जेल भिजवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed