दोस्ती, दुष्कर्म और वसूली: ब्लैकमेलिंग गैंग में किशोर भी शामिल, निशाने पर होती हैं बड़े घर की लड़कियां
काकादेव थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आरोपी किशोर एक ब्लैकमेलिंग कर रकम वसूलने वाले गैंग में शामिल है। यह गैंग दोस्ती, दुष्कर्म और वसूली की साजिश रचता है, जिसके निशाने में बड़े घर की लड़कियां और युवतियां होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में किशोरियों और युवतियों को अपने जाल में फंसा दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह में सभी किशोर हैं। इसमें शहर के एक बड़े अफसर के कर्मचारी का बेटा भी शामिल है।
अब तक सात-आठ किशोरों के बारे में जानकारी मिली है। यह सभी यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ के हैं। काकादेव पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। काकादेव निवासी एक बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी को सोशल मीडिया के जरिये एक किशोर ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
साथ ही, अश्लील वीडियो बनाकर रकम और जेवरात ठगे थे। पुलिस के मुताबिक अब तक जितने लोग सामने आए वह सभी किशोर हैं। वहीं, अलग-अलग नाम से सोशल एकाउंट बनाकर जाल बिछाते थे। सभी ने मिलकर एक लग्जरी कार भी खरीदी थी, जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हालांकि पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय चल रहा है, क्योंकि मामला एक हाई-प्रोफाइल परिवार से जुड़ा हुआ है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में तमाम अहम तथ्य सामने आना बाकी है। तहकीकात जारी है।
बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर काकादेव निवासी बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी से युवक ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की और लाखों की नकदी व जेवरात ठग लिए। आखिर में पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।
पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू की, तो मामला हाई-प्रोफाइल गिरोह का नाम सामने आया है। शहर के एक अधिकारी के घर पर तैनात कर्मचारी का बेटा हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। काकादेव थाने के प्रभारी एसओ ने बताया कि पीड़िता एक बड़े कारोबारी की नाबालिग बेटी है।
युवकों का एक बड़ा गिरोह है। इन सभी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल बनाई है। बड़े घरों की युवतियों को वह कथित प्रेम प्रसंग में फंसाते हैं। दुष्कर्म कर वीडियो बनाते हैं और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करते हैं। इसमें दिल्ली के भी युवक शामिल हैं।